सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय सहरसा में छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेज कर्मियों के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर छात्र संगठन लड़ेगी आर-पार की लड़ाई, नामांकन में सीट वृद्धि को लेकर छात्र संगठन हुए एकजुट - JAGGO SAHARSA

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 20, 2019

सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय सहरसा में छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेज कर्मियों के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर छात्र संगठन लड़ेगी आर-पार की लड़ाई, नामांकन में सीट वृद्धि को लेकर छात्र संगठन हुए एकजुट

एनएसयूआई, छात्र लोकतांत्रिक जनता दल, एआईएसएफ, छात्र राजद, छात्र रालोसपा, छात्र जाप, आईसा की एक संयुक्त बैठक जिला परिषद के प्रांगण में छात्र नेता शंकर कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्नातक में सभी संकाय के सभी विषयों में सभी कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग की गई। किसी छात्र संगठन का नेता यदि कोई प्रोफेसर या कॉलेजकर्मी होता है तो वैसे प्रोफेसर व कर्मी को विश्वविद्यालय मुख्यालय में रखे जाने की सभी छात्र संगठन ने मांग की। इंटर के सभी संकाय में नामांकन से वंचित छात्र-छात्राओं का नामांकन महाविद्यालय हर हाल में इंटर काउंसिल में निर्धारित फीस की राशि जमा कर बचे हुए छात्र-छात्राओं का नामांकन करवाए। सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय सहरसा के शिक्षक नेता एवं कर्मचारी के द्वारा छात्राओं के दुर्व्यवहार के घटना के बाद संगठन के नेताओं के द्वारा आंदोलन किया गया था उसके बाद छात्र संगठन के नेताओं पर झूठा आवेदन सदर थानाध्यक्ष सहरसा को दिया गया जिसका सभी छात्र संगठन निंदा करती है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व में भी छात्र संगठन के आंदोलन में छात्र नेताओं के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया गया था जिसे समझौता कर समाप्त किया गया। पुनः इस तरह की घटना स्थल सर्वनारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी के द्वारा करना उसके ओछी मानसिकता को दर्शाता है। कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा गुरु शिष्य की परंपरा को तार-तार करने की छात्र संगठन घोर निंदा करती है एवं ऐसे शिक्षक एवं कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करती है। उपरोक्त मुद्दे पर संगठन आंदोलनात्मक कार्यवाही करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में छात्र लोजद जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम, धीरज कुमार, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष निरंजन किशन, प्रशांत यादव बिंदन यादव, मुकेश कुमार, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष  विराज कश्यप, अमित कन्हैया, ईश्वर कात्यायन, छात्र जाप के नगर अध्यक्ष ताबिश मेहर, नंदन कुमार, आयसा के कुंदन यादव, एआईएसएफ के चोशन कुमार सहित कई छात्र मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages