समाहरणालय सभा कक्ष में अपर समाहर्ता धीरेंद्र कुमार झा द्वारा 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) समारोह मनाने हेतु कार्यक्रम निर्धारण के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर के सभी विद्यालयों के छात्रगण सुबह 5ः00 बजे से अपने-अपने विद्यालय से प्रभात फेरी निकालेंगे। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की सलामी की व्यवस्था साजेन्ट मेजर करेंगे। ध्वजारोहन के समय राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करने वाली छात्राओं के चयन का दायित्व प्राचार्य राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सहरसा को सौंपा गया है।जिले के सभी महादलित टोलों में झंडोतोलन 11ः00 बजे पूर्वाहन मे संपन्न किये जाने का निर्णय लिया गया। इस हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थल में वाटर प्रुफ समयाना, कुर्सी आदि की व्यवस्था हेतु जिला नजारत उप समाहर्ता को कहा गया।कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद,शहर के अन्य सड़कों की साफ-सफाई एवं मंच की मरम्मति रंग रोगन, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिष्चित कर लेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल में सभी प्रकोष्ठ को अलग-अलग बनाने एवं बेरिकेटिंग की व्यवस्था हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को सौंपा गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था हेतु नजारत उप समाहर्ता एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहरसा को कहा गया। 15 अगस्त के अवसर पर फेन्सी मैच का आयोजन किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त 2019 की संध्या 6ः00 बजे अपराहन से 8ः00 बजे रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़ा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले पदाधिकारी, कर्मी, स्वच्छाग्रही को जिला जल
स्वच्छता समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment