कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बालक की हुई मौत - JAGGO SAHARSA

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 20, 2019

कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बालक की हुई मौत




 सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के कनरिया ओपी क्षेत्र के घोघसम घाट पर कोसी नदी में स्नान करने के क्रम में घोघसम निवासी सनोज यादव के पुत्र 14 वर्षीय मनु कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है की मनु अपने साथियों के साथ कोसी नदी में स्नान कर रहा था। इसी क्रम में गहरे पानी में चला गया। बच्चें के डूबने की हल्ला पर नदी किनारे खड़े लोगों ने शव को खोजने में लग गए थे। करीब तीन घंटे के खोजबीन के बाद घटनास्थल से कुछ दूर दक्षिण दिशा में ग्रामीण गोताखोर ने पानी से शव को बरामद किया। युवा रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता शिवेन्द्र कुमार जिशु ने ग्रामीण गोताखोर को बधाई देते हुए प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। वही मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages