प्रेम प्रसंग में यूवती ने खाई जहर, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती - JAGGO SAHARSA

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, July 21, 2019

प्रेम प्रसंग में यूवती ने खाई जहर, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती













सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के पुरानी बाजार में रविवार को एक युवती ने जहर खा अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है। पीड़ित युवती को परिजनों ने गंभीर स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया है।
सदर अस्पताल में पीड़ित युवती जीवन व मौत से जूझ रही है। युवती का परिवारिक स्थिति सबल नहीं होने की वजह से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में नहीं ले जाया जा रहा है। 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुरानी बाजार निवासी यह युवती का करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग सिमरी बख्तियारपुर निवासी संजय भगत के पुत्र प्रिंस भगत से चल रहा था। इस बीच दोनों के बीच यौन संबंध बन गया। युवक ने कहा जल्द वे शादी कर लेंगे। लेकिन शादी से इंकार कर दिया। इस बीच पीड़ित युवती ने युवक के घर जा गुहार लगाई तो युवक के माता पिता ने भी उसे अपनाने से इंकार कर दिया।
इस बीच युवती को कोई रास्ता नहीं मिलने पर वह जहर खा आत्महत्या करने की कोशिश की। 
इस बीच लोजद नेता रितेश रंजन ने पीड़ित युवती का हाल जानने सदर अस्पताल पहुंच उसे समुचित इलाज उपलब्ध कराने में मदद की। उन्होंने कहा इस प्रकार का कृत गलत है। समाजिक स्तर पर पहल की जाएगी। पहले युवती के स्वास्थ्य होने की प्रतीक्षा की जा रही है।
वहीं नगर उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने बताया कि इस प्रकार का चलन सिमरी बख्तियारपुर में देखने को मिल रहा है जो सही नहीं है। प्रेम करना गलत नहीं है लेकिन यौन संबंध बना शादी से इंकार करना समाजिक व कानूनी अपराध है। युवती के स्वास्थ्य होने पर समाजिक पहल की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages