उन्न्यन बिहार कार्यक्रम के तहत डीएम डॉ. शैलजा शर्मा ने स्मार्ट क्लास का फीता काटकर किया उद्घाटन - JAGGO SAHARSA

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 20, 2019

उन्न्यन बिहार कार्यक्रम के तहत डीएम डॉ. शैलजा शर्मा ने स्मार्ट क्लास का फीता काटकर किया उद्घाटन

उन्न्यन बिहार कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी डॉ. शैलजा शर्मा ने जिला स्कूल सहरसा में स्मार्ट क्लास का फीता काटकर उद्घाटन किया। और विधार्थी के उज्ज्वल भविष्य कामना की है। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी जयशंकर ठाकुर ने बताया कि उन्न्यन बिहार कार्यक्रम के तहत आज जिले के आदर्श जिला स्कूल में स्मार्ट क्लास का ओपनिंग किया गया है। जिले में कुल 40 स्मार्ट क्लास खोलने का लक्ष्य रखा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्मार्ट क्लास का मुख्य लक्ष्य है कि जिले के सभी विधार्थी को ऑडियो ओर वीडियो के माध्यम के पढ़ाया जा सके ताकि बच्चे को पढ़ने में किसी तरह की कोई परेशानी नही हो। और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षक देने में हमे साहूलियत होगी ताकि बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। मौके पर आरडीडी मो. तकीउद्दीन, डीडीसी राजेश कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages