अनौपचारिक अनुदेशक सह विशेष शिक्षा सेवी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अपनी मांगो के समर्थन में एक दिवसीय धरना - JAGGO SAHARSA

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 20, 2019

अनौपचारिक अनुदेशक सह विशेष शिक्षा सेवी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अपनी मांगो के समर्थन में एक दिवसीय धरना



सहरसा सिटी अनौपचारिक अनुदेशक सह विशेष शिक्षा सेवी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अपनी मांगो के समर्थन में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। कोशी प्रमंडलीय अध्यक्ष कृष्णदेव भगत एवं सुपौल के जिला अध्यक्ष शत्रुध्न प्रसाद यादव ने बताया कि अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशको के समायोजन से संबंधी इस मामले में न्यायदेश के शीघ्र अनुपालन हेतु लगभग दो सौ अवमाननावाद माननीय उच्च न्यायालय पटना में अधीन है। इन अवमाननावादो में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं अधोहस्ताक्षरी को प्रतिवादी बनाया गया है। उन्होंने मांग करते हुए क्षेत्रीय उपनिदेशक सहरसा के शिक्षा विभाग के कार्यालय में उपलब्ध रिक्ति का आरक्षण रोस्टर संबंधी प्रस्ताव अनुमोदित की जाय ताकि हम लाचार, विवश, दीनहीन अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशको के घर भी रौशन हो सके। साथ ही आरक्षण रोस्टर अनुमोदन संबंधी प्रस्ताव की एक प्रति संघ को भी उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर कुमार किशोर यादव, सुभाष मेहता, सुनील कुमार, रणवीर कुमार रमण, राजेन्द्र यादव, रामाशीष यादव, दयानंद यादव, राज कुमार, ललिता देवी, वीणापाणि, दिनेश कुमार दिनकर सहित बड़ी संख्या में अनौपचारिक अनुदेशक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages