दोहरी नीति बर्दाश्त नही करेंगे और अपने हक के लिए लड़ेंगे: जिशु - JAGGO SAHARSA

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, July 19, 2019

दोहरी नीति बर्दाश्त नही करेंगे और अपने हक के लिए लड़ेंगे: जिशु

                    धरना देते लोकप्रतिनिधि जनसंघर्ष मोर्चा के कार्यकत्र्ता 

महिषी प्रखंड को आपदा क्षेत्र घोषित नहीं किये जाने के विरोध में कोसी पीड़ित लोकप्रतिनिधि जनसंघर्ष मोर्चा, महिषी के तत्वावधान में महिषी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व महिषी प्रमुख सह रालोसपा नेता बैजनाथ कुमार विमल ने किया। धरना को संबोधित करते हुए युवा रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुखिया शिवेंद्र कुमार जिशु ने कहा कि कोसी का इलाका पहले से ही बाढ़ प्रभावित रहा है। इस बार भी यहां महिषी समेत अन्य जगहों पर बाढ़ की स्थिति भयावह है, लेकिन यहां के जिला प्रशासन और प्रखंड पदाधिकारी ने कोसी का लगता है नक्शा ही बदल दिया। तभी तो उन्होंने महिषी प्रखंड समेत सिमरीबख्तियारपुर एवं सलखुआ प्रखंड के बाढ़ से प्रभावित पंचायत को आपदा क्षेत्र घोषित नहीं किया है। लेकिन हम यह दोहरी नीति बर्दाश्त नही करेंगे और अपने हक के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जो महिषी समेत सिमरी बख्तियारपुर एवं सलखुआ के सवाल पर अपने जनप्रतिनिधियों के साथ आज यहां इकट्ठा हुए हैं। धरना कार्यक्रम में मुखिया शान्ति लक्ष्मी चैधरी, नरेश यादव, चिरंजीव चैधरी, घुरण पासवान, मोहम्मद सैफुल्ला, बलराम पासवान, राजेन्द्र शर्मा, चन्द्र प्रभा देवी, प्रतिमा देवी, पंचायत समिति मोहम्मद उसमान, बिपिन पासवान, गणेश शर्मा, दिलीप चैधरी, बिरजू पासवान, अक्षय चैधरी, मोहम्मद क्यामूल, मोहम्मद इरफान, मनोज पासवान, अखलाख, उर्मिला देवी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages