जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व महामंत्री शिवनाथ कर्ण के निधन पर कांग्रेसजनाें ने उनके पैतृक गांव बिहरा जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
अपनी संवेदना प्रकट करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ. तारानन्द सादा ने कहा कि शिवनाथ बाबु जैसे गांधीवादी नेता आैर विचारक के देहान्त से कांग्रेस पार्टी काे अपूर्णिय क्षति हुयी है। उन्हाेने 1965 में लाल बहादुर शास्त्री जी के "जय जवान-जय किसान" के नारा से प्रेरित हाेकर अपनी सरकारी नाैकरी छाेड़कर किसानी आैर किसानाें के समस्या के लिए सरजमीन पर लड़ना शुरु किया।जिलाध्यक्ष विद्यानन्द मिश्र ने कहा कि स्व. विश्वनाथ कर्ण कहरा प्रखण्ड के उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमिटी के महामंत्री के साथ-साथ बिहरा बेसिक मिडिल स्कुल के अध्यक्ष पद पर उनके द्वारा सराहनीय कार्य काे भूलाया नहीं जा सकता। उनके पैतृक गांव जाकर अपनी संवेदना प्रकट करने वालाें में प्रदेश प्रवक्ता एचके वर्मा, पुर्व प्रदेश सचिव रामसागर पाण्डेय, जिला प्रवक्ता साबिर हुसैन, प्रखण्ड अध्यक्ष बिनाेद ठाकुर, वरिष्ट नेता महाकान्त राय, नवीन मिश्र, सेवा दल जिलाध्यक्ष ब्रजकिशाेर झा बम्बु, अरविन्द सिंह, सरफराज अहमद शामिल थे।
No comments:
Post a Comment